विशेष इंसुलिन जागरूकता एवं सहà

  • Home
  • /
  • News Release
  • /
  • विशेष इंसुलिन जागरूकता एवं सहà

विशेष इंसुलिन जागरूकता एवं सहà

🌟 प्रेस विज्ञाप्ति 🌟
दिनांक: 8 अगस्त 2025
स्थान: YASHLOK 24x7 HOSPITAL, बलियापुर रोड, गोविंदपुर

लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के सौजन्य से YASHLOK 24x7 HOSPITAL में एक विशेष इंसुलिन जागरूकता एवं सहायता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में लायन डॉ. अभिनव अनिल (डायबिटीज़ रोग विशेषज्ञ) के मार्गदर्शन में कुल 60 मरीजों की शुगर जांच की गई तथा 25 नियमित इंसुलिन लेने वाले मरीजों को निःशुल्क इंसुलिन किट एवं पेन प्रदान किए गए।

🔹 शिविर की मुख्य विशेषताएं रहीं:

निःशुल्क शुगर जांच

निःशुल्क इंसुलिन पेन वितरण (पूर्व से इंसुलिन लेने वाले मरीजों को)

निःशुल्क इंसुलिन किट वितरण (नियमित उपयोगकर्ताओं हेतु)

इंसुलिन उपयोग पर विशेषज्ञ परामर्श

इंसुलिन इंजेक्शन का व्यावहारिक प्रशिक्षण


🔸 शिविर का उद्देश्य था:

1. नियमित रूप से इंसुलिन लेने वाले मरीजों को सहयोग प्रदान करना


2. ऐसे मरीज जो इंसुलिन शुरू करने को लेकर असमंजस में हैं, उन्हें जागरूक करना


3. डायबिटिक मरीजों के परिवारजनों को सटीक जानकारी देना

मौके पर निम्न लायन सदस्य उपस्थित रहे:
लायन डॉ. अनिल कुमार,
लायन डॉ. अभिनव अनिल,
लायन अनुराग प्रदीप,
लायन संतोष सोनी,
लायन एस.के. रॉय,
लायन ऍम डी मोहसिन 
लायन विकास बंसल,
एवं लायन सपना लिखमानिया।

यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क रहा और इसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।
लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर "सेवा ही धर्म है" के मंत्र को आत्मसात करते हुए निरंतर समाजसेवा में अग्रसर है।

सचिव
सपना लिखमानिया
लायंस क्लब गोविंदपुर

Call Us Appointment WhatsApp